सरकारी योजनाएं

PM Internship Scheme 2026: ₹9000/महीना, Apply Online, Eligibility, Registration पूरी जानकारी

आज के समय में हर युवा चाहता है कि उसे अच्छी से अच्छी कंपनी में काम करने का मौका मिले और साथ में पैसा भी कमाए। इसी जरूरत को देखते हुए सरकार ने शुरू की है एक शानदार योजना जिसका नाम है – प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme 2026). इस योजना के तहत युवाओं को देश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप + ₹9000/महीना स्टाइपेंड दिया जा रहा है।


PM Internship Scheme 2026 क्या है?

PM Internship Scheme 2026 एक सरकारी पहल है, जिसमें युवाओं को काम करने का रियल इंडस्ट्री अनुभव (Industry Experience) दिया जाता है।

इस योजना में:

  • देश की बड़ी कंपनियां internship offer करती हैं
  • छात्र सीधे अपनी पसंद की Company में apply कर सकते हैं
  • चयन होने पर उन्हें काम + पैसा दोनों मिलता है

जैसा कि official दस्तावेज में बताया गया है यह योजना युवाओं को प्रैक्टिकल इंडस्ट्री अनुभव देने के लिए बनाई गई है


PM Internship Scheme योजना के मुख्य Highlights

  • 15500+ Internship Opportunities
  • 19 Sectors
  • 32 States/UTs
  • 208 Districts
  • 6 Qualifications
pm intership scheme 2026 Internship Opportunities available
pm intership scheme 2026 Internship Opportunities available

इसका मतलब यह है कि पूरे भारत में बड़े स्तर पर internship चल रही है और अभी भी 15,000 से ज्यादा Internship Opportunities available है, तो देर न करें, आज ही अप्लाई करें।


PM Internship Scheme 2026 में कितना (Stipend) पैसा मिलेगा?

यह सबसे important सवाल है कि PM Internship Scheme करने से हमे कितना पैसा या Stipend मिलेगा। तो यहाँ पर हम आपको बता दे कि PM Internship Scheme 2026 join करने से हर एक युवा पात्र उम्मीदवार ₹9000 प्रति महीना मिलेगा। इस Internship की duration 6–9 महीने की होगी यानी अगर Internship की duration 6 महीने की होगी तो ₹9000 प्रति महीना के हिसाब से ₹54,000 मिलेगा और अगर 9 महीने की होती है तो ₹81,000 मिलेगा। और इस PM Internship Yojana की सबसे बड़ी बात है सीखते-सीखते पैसा

यह भी पढ़ें: Mukhyamantri Pratigya Yojana: हर महीने मिलेंगे ₹6000 तक बिहार के युवाओं को, ऐसे करें आवेदन


PM Internship Scheme 2026 में कौन कर सकता है आवेदन (Eligibility)

अगर आप यह सोच रहे हो कि आप PM Internship Scheme के लिए eligible हो या नहीं, तो नीचे check करो:

✔ Age Limit: उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए
✔ भारत का नागरिक होना चाहिए
✔ छात्र या fresher दोनों apply कर सकते हैं
✔ basic qualification (course-based internships)


PM Internship Scheme 2026 में apply करने के लिए जरूरी Documents

PM Internship Scheme में Apply करने से पहले निचे दिए गए ये documents तैयार रखें:

  • आधार कार्ड
  • मार्कशीट / सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट

ये सारे documents registration और KYC के लिए जरूरी हैं।


PM Internship Scheme Apply Online कैसे करें (Step-by-Step Process)

अब सबसे important हिस्सा — PM Internship Scheme में आवेदन कैसे करें

Step 1: PM Internship Scheme की portal खोलें

👉 PM Internship portal पर जाएं


Step 2: Register करें

  • Login/Register पर क्लिक करें
  • New User? Register Now पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर डालें
  • OTP verify करें
  • password बनाएं

Step 3: e-KYC करें

PM Internship portal पर बिना e-KYC के आप पूरी details नहीं देख सकते इसलिए अपने Aadhaar Number से KYC करें। आप e-KYC के लिए DigiLocker का भी उपयोग कर सकते है।


Step 4: Profile Complete करें

  • Personal details दें
  • Education details डालें
  • अपनी Skills को डालें

इसके बाद PM Internship portal का system आपके लिए internships Opportunities suggest करता है


Step 5: Internship Search करें

आप Internship Search करने के लिए filter लगा सकते हैं जैसे कि State, District, Field, Sector etc.


    Step 6: Internship के लिए Apply करें

    PM Internship Scheme में apply करने से पहले एक बार आप ये जरूर जान ले कि

    • आप अधिकतम 3 internships के लिए apply कर सकते हैं
    • आपको 2 offers मिल सकते हैं लेकिन 1 आप offer ही accept कर सकते हैं

    PM Internship Scheme Important Rules (बहुत जरूरी)

    अगर आप ये rules नहीं जानते, तो आपका नुकसान हो सकता है:

    Rule 1: Offer मिलने के बाद 14 दिन में accept करना जरूरी है

    Rule 2: एक बार offer accept करने के बाद आप दूसरी internship apply नहीं कर सकते है

    Rule 3: अगर समय पर internship join नहीं किया तो system आपको reject कर सकता है

    Rule 4: Internship छोड़ने पर दुबारा मौका limited होता है इसलिए आपको मिला हुआ मौका नहीं छोड़ना चाहिये।


    PM Internship Scheme 2026 Smart Feature (PMIS Buddy)

    PM Internship Portal में एक smart chatbot भी है जिससे आप Internship से related सवाल पूछ सकते हैं जैसे कि:

    • registration कैसे करें
    • KYC कैसे करें
    • application status क्या है

    यह feature आपकी काफी मदद करता है


    PM Internship Portal पर Internship कैसे खोजें (Advanced Tips)

    Smart users PM Internship Portal पर ऐसे internship ढूंढते हैं:

    ✔ Location को enable करें
    ✔ Nearby internship देखें
    ✔ filters का use करें

    इससे आपको आपके पास की सारी internships opportunities दिखेंगी


    कौन-कौन सी कंपनियां शामिल हैं?

    PM Internship Portal पर IBM, Infosys, ITC Limited, Dabur India जैसी बहुत सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां internship दे रही हैं। IT, Manufacturing, Data entry, HR, Marketing जैसे 19 sector में Internship Opportunities available है यानी हर field के लिए मौका है।

    pm intership scheme 2026 companies list offering Internship Oppertunities
    pm intership scheme 2026 companies list

    PM Internship Scheme Extra Benefits (जो लोग नहीं जानते)

    सिर्फ पैसा ही नहीं, ये फायदे भी मिलते हैं:

    ✔ Real industry working experience

    ✔ Real industry working experience
    ✔ Resume strong होता है
    ✔ Job मिलने के chances बढ़ते हैं
    ✔ Industry exposure


    Common Mistakes (जो आपको नहीं करनी चाहिए)

    PM Internship Scheme में apply कर रहे है तो ये गलती आपको भूल से भी नहीं करनी चाहिए:

    • Profile incomplete छोड़ना
    • गलत जानकारी देना
    • multiple apply spam करना
    • KYC skip करना

    Future Scope

    यह PM Internship Yojana अभी शुरू हुई है, इसलिए competition बहुत कम है और opportunities काफी ज्यादा हैं,जैसा की मैंने ऊपर अभी बताया है कि 15,000 से भी ज्यादा opportunities अभी available है। इसका सीधा मतलब है Early apply = High selection chances.


    FAQs (Trending Questions)

    Q1. PM Internship Scheme क्या है?

    यह सरकार द्वारा शुरू की गयी एक योजना है जिसमें युवाओं को internship + stipend मिलता है


    Q2. कितनी salary मिलती है?

    PM Internship Scheme में stipend के तौर पर ₹9000 प्रति महीना मिलता है।


    Q3. कितनी internship apply कर सकते हैं?

    आप एक समय में 3 internship के लिए apply कर सकते हैं?


    Q4. क्या यह free है?

    हाँ बिलकुल free है, कोई registration fee नहीं


    Final Conclusion

    अगर आप 18–25 साल के युवा हैं और अपने future को secure करना चाहते है तो PM Internship Scheme 2026 आपके लिए golden opportunity है जो real job experience के साथ पैसा भी देगा।

    👉यह भी पढ़ें:

    Chandan Kumar Prasad

    Chandan Kumar Prasad एक passionate blogger और content creator हैं, जो TazaNewsHub.com के founder हैं। इन्हें Sarkari Yojana, Recruitment, Technology, Health और Automobile जैसे topics पर informative और easy-to-understand articles लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य readers तक accurate, updated और useful information पहुंचाना है, ताकि लोग सही निर्णय ले सकें। Chandan हमेशा कोशिश करते हैं कि हर article में practical जानकारी और latest updates शामिल हों। अगर आप latest government schemes, jobs, tech updates और health tips की जानकारी आसान भाषा में पाना चाहते हैं, तो TazaNewsHub आपके लिए एक भरोसेमंद platform है।