चिराग योजना 2026 क्या है? जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
हमारी सरकार समय-समय पर कुछ ऐसी योजनाएं शुरू करती है जिनका उद्देश्य आम लोगों को आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान करना होता है। हाल के दिनों में चिराग योजना 2026 को लेकर लोगों में काफी चर्चा देखी जा रही है। अगर आप भी इस चिराग योजना के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, तो यहां आपको पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आसान हिंदी में मिलेगी।
चिराग योजना 2026 क्या है?
चिराग योजना 2026 एक बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी योजना है जो हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा के गरीब छात्रों के शिक्षा के लिए चलाई गई है। चिराग योजना का पूरा नाम हिंदी में “मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा, राहत एवं अनुदान योजना” है। यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के छात्रों को अच्छे निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिला दिला कर उनको शिक्षित करने के उद्देश्य से चलायी गयी है। इस योजना का लाभ उठा कर अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे है। इस योजना के तहत अच्छी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता तथा अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। चिराग योजना 2026 हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक है।
चिराग योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करना है, ताकि उनके बच्चे को बेहतर जीवन और बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें। इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा और विकास को बढ़ावा दिया जाए तथा सरकारी सहायता सीधे जरूरतमंद लाभार्थियों तक पहुंचाई जा सके, जिससे वे लोग आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में आगे बढ़ सकें।
चिराग योजना के मुख्य लाभ
चिराग योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण लाभ दिए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को कक्षा 5 से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क दाखिला दिया जाता है। इन बच्चों की पूरी स्कूल फीस का भुगतान भी राज्य सरकार के द्वारा ही किया जाता है, साथ ही पढ़ाई से संबंधित अन्य जरुरी खर्च भी सरकार ही वहन करती है। मुख्य रूप से चिराग योजना 2026 का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना और हर बच्चे को बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करना है।
चिराग योजना के तहत कक्षा 2 से 5 तक 700 रुपए, कक्षा 6 से 8 तक 900 रुपए तथा कक्षा 9 से 12 तक 1200 रुपए प्रति छात्र प्रति माह फीस का भुगतान इन प्राइवेट विद्यालयों को सरकार के द्वारा की जाएगी ताकि गरीब बच्चे भी अपनी पसंद के स्कूल में जाकर पढ़ सके तथा गरीब माता-पिता को अपने बच्चों की फीस का बोझ न उठाना पड़े।
चिराग योजना में आवेदन के लिए पात्रता की शर्तें (Eligibility Criteria)
हरियाणा चिराग योजना में आवेदन करने से पहले आपको ये जान लेना जरुरी है कि आप आवेदन की सभी शर्ते पूरी करते हैं या नहीं।
यह रहे आवेदन की सभी शर्ते :
- आवेदक को हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1,80,000/- रूपये से कम होनी चाहिए
- छात्र के माता पिता सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए
- छात्र कक्षा 5 से 12वीं तक की कक्षा में पढ़ने के लिए प्रवेश चाहता हो
- जरूरी दस्तावेज परिवार पहचान पत्र उपलब्ध हों
- आवेदक छात्र ने अपनी पिछली कक्षा किसी सरकारी विद्यालय से पास की हो
चिराग योजना 2026 लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
आमतौर पर आवेदन के समय निम्न दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:
- आवेदक छात्र का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र। (अगर छात्र किसी जाति से सम्बंधित है तो)
- माता/ पिता का आधार कार्ड या पहचान पत्र
- पिछले विद्यालय द्वारा दिया गया ट्रांसफर सार्टिफिकेट
- छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
चिराग योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
चिराग योजना 2026 का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- आवेदन पत्र में सारे विवरण ध्यानपूर्वक भरना होगा
- इसके बाद आवेदक को समस्त मांगे गए दस्तावेज़ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा
- फिर इस आवेदन पत्र उस निजी स्कूल में जमा करना होगा, जिसमे वो आवेदक अपने बच्चे का प्रवेश कराना चाहता है
- निजी स्कूल आवेदन पत्र को स्वीकार करने के बाद आवेदक को रसीद देगी
- दाखिला हो जाने पर छात्रों को आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचित कर दिया जायेगा
जरुरी जानकारी : आवेदन पत्र को उसी खण्ड के निजी स्कूल में जमा करना होगा जिस खण्ड के स्कूल में वह बच्चा वर्तमान में पढ़ रहा था
आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें
आवेदन करते समय आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि आपका आवेदन बिना किसी समस्या के स्वीकार हो सके। सबसे पहले, आवेदन पत्र में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें। किसी भी प्रकार की गलत या अधूरी जानकारी देने से आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। साथ ही, फर्जी एजेंट या धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक माध्यम से ही आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी रसीद या प्रमाण जरूर सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसे उपयोग किया जा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या चिराग योजना पूरे भारत में लागू है?
नहीं, यह हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक शिक्षा योजना है
आवेदन कब शुरू होता है?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन तिथि तय होती है।
आवेदन कैसे करना है?
चिराग योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
चिराग योजना 2026 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए एक उपयोगी पहल है, इस योजना का लाभ उठा कर सरकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Vishwakarma Yojana 2026: लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
- PM Awas Yojana 2026: नई सूची, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ₹1.20 लाख तक सहायता पूरी जानकारी
- चिराग योजना 2026 क्या है? जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
- Sewayojan Portal क्या है? Sewayojan पंजीकरण, लॉगिन और नौकरी आवेदन पूरी जानकारी
- Mahila Rojgar Yojana Payment Status Check 2026: पैसा आया या नहीं ऐसे करें चेक

Pingback: PM Vishwakarma Yojana 2026: लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया - Taza News Hub
Pingback: PM Awas Yojana 2026: नई सूची, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ₹1.20 लाख तक सहायता पूरी जानकारी - Taza News Hub