सरकारी योजनाएं

PM Vishwakarma Yojana 2026: लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

PM Vishwakarma Yojana 2026 क्या है? लाभ, पात्रता, रजिस्ट्रेशन और पूरी जानकारी

भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई PM Vishwakarma Yojana पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक और तकनीकी सहायता देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना का मूल लक्ष्य ऐसे लोगों को मजबूत बनाना है जो पारंपरिक कौशल के माध्यम से अपना रोजगार चलाते हैं। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो पारंपरिक कौशल जैसे बढ़ई, लोहार, दर्जी, सुनार, कुम्हार आदि काम से जुड़े हैं।

PM Vishwakarma Yojana 2026 के तहत लाभार्थी को प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता, टूलकिट सहायता और सस्ते ऋण जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो यहां आपको इसकी पूरी जानकारी आसान हिंदी में मिलेगी।

PM Vishwakarma Yojana Overview (योजना का संक्षिप्त विवरण)

विवरणजानकारी
योजना नामPM Vishwakarma Yojana
शुरूआत17 सितम्बर 2023
मंत्रालयसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
लाभार्थीपारंपरिक कारीगर व शिल्पकार
ऋण सुविधा₹1 लाख व ₹2 लाख तक
ब्याज दर5%
प्रशिक्षण स्टाइपेंड₹500 प्रतिदिन
टूलकिट सहायता₹15,000
आवेदन तरीकाऑनलाइन / CSC केंद्र

PM Vishwakarma Yojana 2026 की मुख्य विशेषताएं (Highlights)

PM Vishwakarma Yojana का मुख्य उद्देश्य:

  • पारंपरिक कारीगरों की आय को बढ़ाना
  • स्थानीय कौशल को बढ़ावा देना
  • स्वरोजगार को मजबूत करना
  • आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना

सरकार ने इस योजना के लिए लगभग ₹13,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।

PM Vishwakarma Yojana योजना के लाभ

PM Vishwakarma Yojana योजना के तहत लाभार्थियों को कई सुविधाएं मिलती हैं:

  • पहले चरण में ₹1 लाख का ऋण / लोन लाभार्थी को मिलेगा जिसकी ब्याज दर सिर्फ 5 प्रतिशत होगी।
  • दूसरे चरण में भी 2 लाख रूपये तक का लोन / ऋण मिलेगा और ये भी 5 प्रतिशत की ब्याज दर से।
  • पहले और दूसरे चरण का लोन लाभार्थी व्यक्ति को 18 और 30 महीनो की अवधि के लिए दिया जाएगा।
  • PM Vishwakarma Yojana में कौशल प्रशिक्षण के लिए चयन किये गए लोगो को कौशल प्रशिक्षण के साथ प्रति दिन 500 रूपए का वेतन भी मिलेगा।
  • टूलकिट सहायता के लिए 15,000/- रूपये दिए जायेंगे जिससे की लाभार्थी उन्नत किस्म के औज़ार खरीद सके।
  • हर डिजिटल ट्रांसक्शन पर 1/- रूपये का लाभ मिलेगा, अधिकतम ट्रांसक्शन की लिमिट होगी , 100 ट्रांज़ैक्शन महीने की।
  • पंजीकृत व्यक्ति को PM Vishwakarma प्रमाण पत्र और आधिकारिक पहचान कार्ड दिया जाएगा।

पात्रता की शर्तें

योजना में आवेदन के लिए:

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • आवेदक पारंपरिक कारीगर या शिल्पकार होना चाहिए
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या अधिक होना चाहिए
  • एक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही आवेदन कर सकता है

अपात्रता की शर्तें:

  • सभी सरकारी कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य
  • आवेदक ने पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि और मुद्रा योजना का लाभ नहीं लिया हो।

PM Vishwakarma Yojana में आवेदक का पारंपरिक व्यवसाय

इस योजना में शामिल प्रमुख व्यवसाय:

  • बढ़ई, लोहार, सुनार
  • दर्जी, मोची, राजमिस्त्री
  • कुम्हार, मूर्तिकार
  • नाई, धोबी
  • खिलौना निर्माता
  • जाल निर्माता
  • नाव निर्माता
  • टूलकिट निर्माता आदि

कुल मिलाकर लगभग 18 पारंपरिक व्यवसाय शामिल हैं।


PM Vishwakarma Yojana में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता जरुरत होगी।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • कारीगरी प्रमाण (यदि उपलब्ध)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)

आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन:

  1. PM Vishwakarma Yojana आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. मोबाइल और आधार से रजिस्ट्रेशन करें
  3. OTP सत्यापन करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. दस्तावेज अपलोड करें
  6. आवेदन जमा करें

CSC केंद्र से आवेदन:

  • नजदीकी CSC सेंटर जाएं
  • निशुल्क रजिस्ट्रेशन करें
  • प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा

👉 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है।

आवेदन के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • केवल आधिकारिक वेबसाइट या CSC से ही आवेदन करें
  • फर्जी एजेंट से सावधान रहें
  • गलत जानकारी देने से आवेदन रद्द हो सकता है

👉 आवेदन की सटीक जानकारी के लिए PM Vishwakarma Yojana सरकारी आधिकारिक पोर्टल देखें।


योजना की पृष्ठभूमि

  • बजट 2023-24 में घोषणा
  • 16 अगस्त 2023 को मंजूरी
  • 17 सितम्बर 2023 को लॉन्च
  • MSME मंत्रालय द्वारा संचालन

यह योजना पारंपरिक कारीगरों के कौशल और व्यवसाय को आधुनिक बनाने के लिए शुरू की गई है।


हेल्पलाइन और संपर्क विवरण

PM Vishwakarma Helpline:

  • 18002677777
  • 17923
  • 011-23061574

Nodal Officer Contact:


निष्कर्ष

PM Vishwakarma Yojana पारंपरिक कारीगरों के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। इसमें सस्ते ऋण, प्रशिक्षण, टूलकिट सहायता और डिजिटल प्रोत्साहन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। यदि आप पात्र हैं, तो यह योजना आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है।

👉 यह भी पढ़ें:

Chandan Kumar Prasad

Chandan Kumar Prasad एक passionate blogger और content creator हैं, जो TazaNewsHub.com के founder हैं। इन्हें Sarkari Yojana, Recruitment, Technology, Health और Automobile जैसे topics पर informative और easy-to-understand articles लिखने का अनुभव है। इनका उद्देश्य readers तक accurate, updated और useful information पहुंचाना है, ताकि लोग सही निर्णय ले सकें। Chandan हमेशा कोशिश करते हैं कि हर article में practical जानकारी और latest updates शामिल हों। अगर आप latest government schemes, jobs, tech updates और health tips की जानकारी आसान भाषा में पाना चाहते हैं, तो TazaNewsHub आपके लिए एक भरोसेमंद platform है।

5 thoughts on “PM Vishwakarma Yojana 2026: लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *