सरकारी योजनाएं

Mukhyamantri Pratigya Yojana: हर महीने मिलेंगे ₹6000 तक बिहार के युवाओं को, ऐसे करें आवेदन

बिहार सरकार ने युवाओं को रोजगार और कौशल अनुभव देने के उद्देश्य से Bihar Mukhyamantri Pratigya Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को विभिन्न संस्थानों और उद्योगों में इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही चयन किये गए युवाओं को मासिक भत्ता (Stipend) भी प्रदान किया जाएगा।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के व्यावहारिक अनुभव दिलाना और उन्हें भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करना है। सरकार ने इस योजना के लिए विशेष बजट भी निर्धारित किया है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

अगर आप जानना चाहते हैं कि Mukhyamantri Pratigya Yojana Apply Online कैसे करें और इसके लाभ क्या हैं, तो इस post में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।


Mukhyamantri Pratigya Yojana क्या है?

Mukhyamantri Pratigya Yojana बिहार सरकार की युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने वाली सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना के तहत सभी शिक्षित और पात्र युवाओं को इंटर्नशिप के माध्यम से काम का अनुभव दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत छात्रों और युवाओं को विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अपने कौशल को बेहतर बना सकें और इस अनुभव का उपयोग लाभकारी रोजगार प्राप्त करने के लिए कर सकें।

इस योजना के जरिए सरकार युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और बेरोजगारी को कम करने का प्रयास कर रही है।


Mukhyamantri Pratigya Yojana के मुख्य उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं:

  • युवाओं को इंटर्नशिप के माध्यम से कार्य अनुभव प्रदान करना
  • युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देना
  • बेरोजगारी को कम करना
  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना
  • रोजगार के अवसर बढ़ाना
  • उद्योगों और छात्रों के बीच बेहतर समन्वय बनाना

योजना के प्रमुख लाभ

Mukhyamantri Pratigya Yojana के अंतर्गत कई लाभ दिए जा सकते हैं। सरकार के अनुसार आने वाले 5 वर्षों में लगभग 1 लाख युवाओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इससे राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी।

✔ चयन किये गए युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी
✔ चयनित इंटर्न को मासिक भत्ता (Stipend) भी प्रदान किया जाएगा
✔ रोजगार के अवसरों से जोड़ना
✔ स्वरोजगार को बढ़ावा


Mukhyamantri Pratigya Yojana के तहत मिलने वाला Monthly Stipend (मासिक भत्ता)

इंटर्नशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मासिक भत्ता दिया जाएगा:

  • 12वीं पास उम्मीदवार: ₹4,000 प्रति माह
  • आईटीआई / डिप्लोमा पास उम्मीदवार: ₹5,000 प्रति माह
  • स्नातक / स्नातकोत्तर उम्मीदवार: ₹6,000 प्रति माह
Mukhyamantri Pratigya Yojana Monthly Stipend Details-इंटर्नशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हर महीने ₹4000 से ₹6000 तक मासिक भत्ता दिया जाएगा
Mukhyamantri Pratigya Yojana Monthly Stipend Details

यह मासिक भत्ता(Stipend) युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए दिया जाएगा।

इंटर्नशिप की अवधि

इस मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना योजना के तहत:

  • इंटर्नशिप की प्रारंभिक अवधि 3 महीने होगी
  • आवश्यकता के अनुसार इसे 12 महीने तक बढ़ाया जा सकता है

इससे युवाओं को वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा।

Mukhyamantri Pratigya Yojana पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए सामान्यतः निम्न पात्रता हो सकती है:

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • उम्मीदवार 12वीं, आईटीआई/डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर पास होना चाहिए
  • प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं
  • बेरोजगार उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है
Mukhyamantri Pratigya Yojana Eligibility
Mukhyamantri Pratigya Yojana Eligibility

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के लिए आमतौर पर निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता विवरण

Mukhyamantri Pratigya Yojana Apply Online कैसे करें?

बिहार सरकार ने इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल cmpratigya.bihar.gov.in लॉन्च किया है। यदि आप इस योजना में Online Apply करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. Mukhyamantri Pratigya Yojana की आधिकारिक वेबसाइट cmpratigya.bihar.gov.in खोलें
  2. Register / Login” विकल्प पर क्लिक करें
  3. नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भरें
  4. अपना पासवर्ड बनाकर Registration/पंजीकरण पूरा करें
  5. लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  7. आवेदन फॉर्म जमा करें

इसके बाद संबंधित कंपनियां या नियोक्ता छात्रों के आवेदन की समीक्षा करेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगे।


Mukhyamantri Pratigya Yojana में चयन प्रक्रिया

इस योजना के तहत उम्मीदवारों का चयन एक निश्चित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। पोर्टल के अनुसार चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होती है:

1. Candidate Registration

सबसे पहले उम्मीदवार को मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इस दौरान आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

2. Explore Opportunities

पंजीकरण के बाद उम्मीदवार विभिन्न कंपनियों और संस्थानों द्वारा उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों को देख सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Pratigya Yojana Candidate Enrollment Guide
Mukhyamantri Pratigya Yojana Candidate Enrollment Guide

3. Candidate Shortlisting

संस्थानों द्वारा प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की जाती है और योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

4. Profile Verification

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की प्रोफाइल का सत्यापन किया जाता है। यह प्रक्रिया संबंधित विभाग द्वारा की जाती है।

5. Internship Offer

सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप ऑफर लेटर प्रदान किया जाता है।

6. Candidate Joining

ऑफर स्वीकार करने के बाद उम्मीदवार को इंटर्नशिप जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी करनी होती है और इंटर्नशिप शुरू हो जाती है।

योजना से जुड़े ताज़ा आंकड़े (Impact Metrics)

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पोर्टल के अनुसार इस योजना में युवाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

  • अब तक 236,530 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है
  • 177 संस्थान / संगठन इस योजना से जुड़े हैं
Mukhyamantri Pratigya Yojana Metrics
Mukhyamantri Pratigya Yojana Metrics
  • 11,132 इंटर्नशिप अवसर पोस्ट किए गए हैं
  • योजना में 21 सेक्टर और 6 प्रकार की योग्यताएं शामिल हैं

इसके अलावा पोर्टल के अनुसार विभिन्न जिलों में हजारों उम्मीदवार इस योजना के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Mukhyamantri Pratigya Yojana क्या है?

यह योजना बिहार के युवाओं को रोजगार और कौशल अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू की गयी एक सरकारी योजना है। इस योजना के तहत इंटर्नशिप के साथ-साथ चयनित इंटर्न को मासिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

इस योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmpratigya.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

योजना का लाभ किसे मिलेगा?

मुख्य रूप से बेरोजगार युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

महत्वपूर्ण संपर्क जानकारी

यदि आपको योजना से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, तो आप नीचे दिए गए संपर्क माध्यम का उपयोग कर सकते हैं:

हेल्पलाइन नंबर: Call Centre (Tollfree)
18002965656

ईमेल:
biharskilldevelopmentmission@gmail.com

पता:
Bihar Skill Development Mission,
5th floor, ‘A’ Wing, Niyojan Bhawan,
Near Income Tax office, Patna – 800 001


निष्कर्ष

Mukhyamantri Pratigya Yojana युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य रोजगार के अवसर बढ़ाना और कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है। यदि आप पात्र हैं तो इस योजना में आवेदन करके अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

👉यह भी पढ़ें:

Chandan Kumar Prasad

Chandan Kumar Prasad TazaNewsHub.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे पिछले कई वर्षों से सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, टेक्नोलॉजी और जनहित से जुड़ी खबरों पर लेखन कर रहे हैं। Chandan Kumar Prasad का उद्देश्य पाठकों तक सही और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है। वे खास तौर पर सरकारी योजनाओं, भर्ती नोटिफिकेशन, टेक्नोलॉजी अपडेट और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर रिसर्च आधारित लेख लिखते हैं। Taza News Hub पर प्रकाशित सभी लेखों को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक वेबसाइटों से जांचा जाता है ताकि पाठकों को सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। विशेषज्ञता (Expertise): * सरकारी योजनाएं (Sarkari Yojna) * सरकारी नौकरियां और भर्ती (Government Jobs & Recruitment) * टेक्नोलॉजी अपडेट * स्वास्थ्य और जीवनशैली

2 thoughts on “Mukhyamantri Pratigya Yojana: हर महीने मिलेंगे ₹6000 तक बिहार के युवाओं को, ऐसे करें आवेदन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *