सरकारी योजनाएं

चिराग योजना 2026 क्या है? जानिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

हमारी सरकार समय-समय पर कुछ ऐसी योजनाएं शुरू करती है जिनका उद्देश्य आम लोगों को आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान करना होता है। हाल के दिनों में चिराग योजना 2026 को लेकर लोगों में काफी चर्चा देखी जा रही है। अगर आप भी इस चिराग योजना के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, तो यहां आपको पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आसान हिंदी में मिलेगी।

चिराग योजना 2026 क्या है?

चिराग योजना एक सरकारी योजना है जो हरियाणा सरकार के द्वारा गरीब छात्रों के शिक्षा के लिए चलाई गई है। चिराग योजना का पूरा नाम हिंदी में “मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा, राहत एवं अनुदान योजना” है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों के छात्रों को अच्छे निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिला दे कर उनको शिक्षित करना है। इस योजना का लाभ उठा कर अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के तहत शिक्षा, आर्थिक सहायता या अन्य सुविधाएं दी जा सकती हैं। चिराग योजना 2026 हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक है।

👉 योजना का उद्देश्य:

  • आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद
  • शिक्षा और विकास को बढ़ावा
  • सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना

चिराग योजना के मुख्य लाभ

चिराग योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ:

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे को कक्षा 5 से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क दाखिला
  • इस योजना के तहत उन बच्चों की स्कूल फीस का पूरा भुगतान राज्य सरकार ही करेगी
  • पढाई में आने वाला सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा
  • शिक्षा के क्षेत्र में सुधार

👉 इस योजना के तहत कक्षा 2 से 5 तक 700 रुपए, कक्षा 6 से 8 तक 900 रुपए तथा कक्षा 9 से 12 तक 1200 रुपए प्रति छात्र प्रति माह फीस की प्रतिपूर्ति इन प्राइवेट विद्यालयों को सरकार के द्वारा की जाएगी ताकि गरीब बच्चे भी अपनी पसंद के स्कूल में पढ़ सके तथा गरीब अभिभावकों को अपने बच्चों की फीस का बोझ न उठाना पड़े।


पात्रता की शर्तें (Eligibility Criteria)

हरियाणा चिराग योजना में आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप पात्रता पूरी करते हैं या नहीं।

सामान्य पात्रता:

  • आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1,80,000/- रूपये से कम होनी चाहिए
  • छात्र के माता पिता सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए
  • छात्र कक्षा 5 से 12वीं तक की कक्षा में पढ़ने के लिए प्रवेश चाहता हो
  • जरूरी दस्तावेज परिवार पहचान पत्र उपलब्ध हों
  • आवेदक छात्र ने अपनी पिछली कक्षा किसी सरकारी विद्यालय से पास की हो

चिराग योजना 2026 लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

आमतौर पर आवेदन के समय निम्न दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:

  • आवेदक छात्र का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र। (अगर छात्र किसी जाति से सम्बंधित है तो)
  • माता/ पिता का आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • पिछले विद्यालय द्वारा दिया गया ट्रांसफर सार्टिफिकेट
  • छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

चिराग योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

चिराग योजना 2026 का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

  1. आवेदन पत्र में सारे विवरण ध्यानपूर्वक भरना होगा
  2. इसके बाद आवेदक को समस्त मांगे गए दस्तावेज़ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा
  3. फिर इस आवेदन पत्र उस निजी स्कूल में जमा करना होगा, जिसमे वो आवेदक अपने बच्चे का प्रवेश कराना चाहता है
  4. निजी स्कूल आवेदन पत्र को स्वीकार करने के बाद आवेदक को रसीद देगी
  5. दाखिला हो जाने पर छात्रों को आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचित कर दिया जायेगा

जरुरी जानकारी : आवेदन पत्र को उसी खण्ड के निजी स्कूल में जमा करना होगा जिस खण्ड के स्कूल में वह बच्चा वर्तमान में पढ़ रहा था


आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • आवेदन पत्र में सम्पूर्ण विवरण ध्यान से भड़े
  • गलत जानकारी न दें
  • फर्जी एजेंट से सावधान रहें
  • आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या चिराग योजना पूरे भारत में लागू है?

नहीं, यह हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक शिक्षा योजना है

आवेदन कब शुरू होता है?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन तिथि तय होती है।

आवेदन कैसे करना है?

चिराग योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।


निष्कर्ष

चिराग योजना 2026 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए एक उपयोगी पहल है, इस योजना का लाभ उठा कर सरकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते है।

👉 यह भी पढ़ें:

Chandan Kumar Prasad

Chandan Kumar Prasad TazaNewsHub.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे पिछले कई वर्षों से सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, टेक्नोलॉजी और जनहित से जुड़ी खबरों पर लेखन कर रहे हैं। Chandan Kumar Prasad का उद्देश्य पाठकों तक सही और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है। वे खास तौर पर सरकारी योजनाओं, भर्ती नोटिफिकेशन, टेक्नोलॉजी अपडेट और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर रिसर्च आधारित लेख लिखते हैं। Taza News Hub पर प्रकाशित सभी लेखों को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक वेबसाइटों से जांचा जाता है ताकि पाठकों को सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। विशेषज्ञता (Expertise): * सरकारी योजनाएं (Sarkari Yojna) * सरकारी नौकरियां और भर्ती (Government Jobs & Recruitment) * टेक्नोलॉजी अपडेट * स्वास्थ्य और जीवनशैली