सरकारी योजनाएं

Bihar Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana: ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

बिहार सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Bihar Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य के युवाओं को नया उद्योग शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Bihar Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana के तहत पात्र व्यक्ति को कुल ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिसमें ₹5 लाख ऋण और ₹5 लाख अनुदान शामिल होता है। इसके अलावा प्रशिक्षण के लिए भी अलग से प्रति इकाई 25,000 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अगर आप बिहार में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है।


Bihar Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
शुरू होने का वर्ष2021
नोडल विभागउद्योग विभाग, बिहार सरकार
लाभ₹10 लाख तक आर्थिक सहायता
अनुदान₹5 लाख
ऋण राशि₹5 लाख (लगभग 1% ब्याज)
प्रशिक्षण सहायता₹25,000 प्रति इकाई
आवेदन का तरीकाऑनलाइन

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना है। इसके योजना के माध्यम से युवाओं को अपना नया व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।


योजना के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ

इस योजना में पात्र युवाओं को कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं:

  • युवाओं को कुल ₹10 लाख तक आर्थिक सहायता
  • ₹5 लाख ऋण के रूप में और ₹5 लाख अनुदान के रूप में
  • ऋण राशि पर लगभग 1% ब्याज
  • व्यवसाय प्रशिक्षण के लिए ₹25,000 तक सहायता
  • बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 का लाभ
  • नए उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहयोग

कौन कर सकता है आवेदन (पात्रता)

बिहार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता आवश्यक है:

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • कम से कम 10+2, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या समकक्ष योग्यता हो
  • आवेदक का करंट बैंक अकाउंट होना आवश्यक है
  • आवेदनकर्ता सामान्य या पिछड़ा वर्ग से होना चाहिए
  • इकाई प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप, LLP या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में पंजीकृत हो

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • इंटरमीडिएट / शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • संगठन प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • रद्द किया गया चेक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana Apply Online कैसे करें

इस योजना में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है।

आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बिहार उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाएं
  2. नया पंजीकरण (Registration) करें
  3. मोबाइल नंबर और OTP से सत्यापन करें
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परियोजना की जानकारी भरें
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  7. आवेदन फॉर्म सबमिट करें

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जाएगी और पात्र उम्मीदवारों को चयन की सूचना दी जाएगी।


Bihar Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana आवेदन में भरने वाली जानकारी

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न विवरण भरना होता है:

  • व्यक्तिगत जानकारी
  • शैक्षणिक योग्यता
  • पारिवारिक विवरण
  • संगठन या व्यवसाय की जानकारी
  • परियोजना विवरण
  • बैंक और वित्तीय जानकारी

महत्वपूर्ण लिंक


Bihar Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana Contact Details

यदि योजना से संबंधित कोई भी और जानकारी चाहिए तो आप उद्योग विभाग से निचे दिए गए नंबर और ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते हैं:

📞 हेल्पलाइन नंबर
1800-345-6214

📧 ईमेल
dir-td.ind-bih@nic.in

पता

तकनीकी विकास निदेशालय,
उद्योग विभाग, विकास भवन, द्वितीय तल,
नया सचिवालय, नेहरू पथ, पटना, बिहार-
800015


निष्कर्ष

Bihar Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जो उन्हें अपना व्यवसाय(Business) शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यदि आप बिहार में नया उद्योग शुरू करना चाहते हैं, तो इस योजना के माध्यम से आप भी ₹10 लाख तक की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेजों को इकट्ठा करके online apply कर सकते है।

👉यह भी पढ़ें:

Chandan Kumar Prasad

Chandan Kumar Prasad TazaNewsHub.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे पिछले कई वर्षों से सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, टेक्नोलॉजी और जनहित से जुड़ी खबरों पर लेखन कर रहे हैं। Chandan Kumar Prasad का उद्देश्य पाठकों तक सही और विश्वसनीय जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना है। वे खास तौर पर सरकारी योजनाओं, भर्ती नोटिफिकेशन, टेक्नोलॉजी अपडेट और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर रिसर्च आधारित लेख लिखते हैं। Taza News Hub पर प्रकाशित सभी लेखों को प्रकाशित करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक वेबसाइटों से जांचा जाता है ताकि पाठकों को सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। विशेषज्ञता (Expertise): * सरकारी योजनाएं (Sarkari Yojna) * सरकारी नौकरियां और भर्ती (Government Jobs & Recruitment) * टेक्नोलॉजी अपडेट * स्वास्थ्य और जीवनशैली

One thought on “Bihar Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana: ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *